गोपालगंज, अगस्त 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के प्रदर्शन में जुलाई माह में सुधार दर्ज किया गया है। स्वास्थ्य संस्थानों में मरीजों के ओपीडी पंजीकरण और चिकित्सकीय परामर्श का अनुपात 99.27 प्रतिशत रहा। वहीं मरीजों के वाइटल पैरामीटर की जांच का औसत 99.58 प्रतिशत दर्ज किया गया।

बैठक की जानकारी शनिवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में डीएम समीर सौरभ की अध्यक्षता में हुई स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक में जुलाई की प्रगति रिपोर्ट के आधार पर यह जानकारी दी गई। जुलाई की सुविधा-वार रैंकिंग में सीएचसी उचकागांव ने पहला स्थान हासिल किया है। सीएचसी कुचायकोट दूसरे और आरएच फुलवरिया तीसरे स्थान पर रहा। जिले का जुलाई में औसत कुल स्कोर 80.35 अंक रहा।

स्वास्थ्य गतिविधियों की समीक्षा बैठक में स्वास्थ्य संबंधी सभी गतिविधियों की हुई समी...