गोपालगंज, सितम्बर 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। छपरा-थावे रेलखंड के स्टेशनों पर यात्रियों के लिए बनाए गए अधिकांश शौचालयों में अक्सर ताला लटका रह रहा है। इससे खासकर ट्रेनों का इंतजार करने वाली महिला यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। थावे जंक्शन को छोड़ दें तो गोपालगंज, मांझागढ़, रतनसराय, सिधवलिया और दिघवा दुबौली स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं की स्थिति लगभग एक जैसी है। कई स्टेशनों और हाल्टों पर पेयजल, शेड समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी कमी है। रेलवे स्टेशनों के प्लेटफार्मों पर नियमित सफाई नहीं होने से जगह-जगह घास-फूस उग आए हैं। खासकर प्लेटफार्म संख्या दो पर रात में ट्रेन पकड़ने पहुंचने वाले यात्रियों को कीट-पतंगों का डर बना रहता है। वहीं, थावे जंक्शन को छोड़कर अन्य स्टेशनों पर सुरक्षा व्यवस्था भी सीमित है। किसी भी स्टेशन पर आ...