गोपालगंज, अक्टूबर 18 -- Gopalganj News: भोरे। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार की देर शाम को भोरे भिंगारी मुख्य सड़क पर बैकुंठपुर गांव के समीप कार्रवाई करते हुए स्कॉर्पियो पर लदी 354.2 लीटर शराब बरामद की।हालांकि तस्कर पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल हो गए। बताया जाता है कि पुलिस पेट्रोल पम्प के पास वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान शराब लदी स्कॉर्पियो आती दिखी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक कूदकर भाग गया। लेकिन 354.2 लीटर शराब और स्कॉर्पियो जब्त कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...