गोपालगंज, अक्टूबर 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। अभया ब्रिगेड की पुलिस दीदी ने गुरुवार को शहर से लेकर गांव तक के स्कूल, कॉलेज, हॉस्टल और कोचिंग संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और उनके समाधान के उपाय बताए। एसपी विनय तिवारी के निर्देश पर अभया ब्रिगेड के तहत जिले में विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस दीदी शैक्षणिक संस्थानों में नियमित गश्ती कर रही हैं। इस दौरान संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा संबंधी सुझाव भी दिए जा रहे हैं। रात में रेल यात्रियों को घर पहुंचा रही पुलिस की बस रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर पुलिस की टीम अलर्ट है। गोपालगंज और थावे रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों से उतरने वाले यात्रियों को पुलिस की बस से उनके गंतव्य तक पहुंचाया जा रह...