गोपालगंज, अगस्त 9 -- Gopalganj News: पंचदेवरी। प्राथमिक विद्यालय तिवारी छपरा में रविवार दोपहर असामाजिक तत्वों ने विद्यालय के कार्यालय में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। असामाजिक तत्वों ने पहले कार्यालय के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा। इसके बाद कार्यालय में रखे टेबल, बेंच और कुर्सियों को बाहर निकालकर क्षतिग्रस्त कर दिया। विद्यालय में तोड़फोड़ करने के बाद आरोपितों ने कार्यालय में रखी गोदरेज की अलमारी को भी तोड़ने का प्रयास किया। अलमारी क्षतिग्रस्त होने से विद्यालय के कर्मियों में आक्रोश है। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही प्रधान शिक्षिका मीना कुमारी, शिक्षक जनार्दन राम और मोहम्मद अमरुद्दीन विद्यालय पहुंचे। प्रधान शिक्षिका ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जां...