गोपालगंज, नवम्बर 18 -- Gopalganj News: सैनिक स्कूल में नामांकन के लिए आवेदन दो दिसंबर तक गोपालगंज। सैनिक स्कूलों में कक्षा छह और नौ में नामांकन को लेकर ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। इच्छुक विद्यार्थी ऑल इंडिया सैनिक स्कूल्स इंट्रेंस एक्जामिनेशन 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के तहत नामांकन को लेकर आगामी दो दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। बालक व बालिका वर्ग के विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इससे संबंधित शुल्क भी दो दिसंबर तक जमा करना होगा। इसके बाद विलंब शुल्क के साथ इच्छुक विद्यार्थी तीन से लेकर छह दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश परीक्षा 31 जनवरी 2027 को आयोजित होगी। जिला शिक्षा पदाधिकारी अमरेन्द्र कुमार पांडेय ने ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों को अधिक से अधिक आवेदन कर...