गोपालगंज, अगस्त 23 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के विजयीपुर थाने के सुदामाचक गांव में शनिवार को एक मजदूर व उसके परिवार के तीन और सदस्यों के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों को रविवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। आरोपितों में मोनू शेख, आरिफ शेख व बारिश शेख शामिल हैं। तीनों सुदामाचक गांव के ही अकबर शेख के बेटे हैं।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि एक मजदूर शनिवार को भोरे से मजदूरी करने के बाद अपने घर वापस लौट रहा था। इस दौरान गांव के चौराहे पर बेवजह उसे रोक कर एक युवक ने मारपीट करना शुरू कर दिया। मारपीट के बाद मजदूर जब इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी तो परिजन आरोपितों के घर मारपीट करने की वजह पूछताछ करने गए तो उनके ऊपर भी लाठी-डंडे व लोहे की रॉड से हमला ...