गोपालगंज, जुलाई 28 -- Gopalganj News: गोपालगंज। बरौली विधायक मंजीत कुमार सिंह ने सासामुसा चीनी मिल से जुड़े किसानों और श्रमिकों के हितों का मुद्दा गन्ना उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि विधानसभा में ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाने के बाद सरकार ने मामले को गंभीरता से लिया है।

किसानों के हितों की रक्षा विधायक ने कहा कि करीब 10 वर्ष पहले किसानों के हित में पटना हाईकोर्ट में दायर जनहित याचिका पर किसानों के पक्ष में फैसला आया था, जिसके खिलाफ संबंधित बैंक की अपील अभी लंबित है। ऐसे में समान विषय पर एनसीएलटी में समानांतर कार्रवाई की वैधानिकता पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि न्यायालय में मामला लंबित रहने के दौरान स्क्रैपिंग की प्रक्रिया आगे बढ़ाना उचित नहीं है।

स्क्रैपिंग की प्रक्रिया पर प्रश्न उन्हों...