Gopalganj News: सारण शिक्षक निर्वाचन: गोपालगंज के 14 बूथों पर आज डाले जाएंगे वोट
गोपालगंज, अक्टूबर 22 -- मतदान की तैयारियां और प्रक्रिया Gopalganj News: सारण शिक्षक निर्वाचन: गोपालगंज के 14 बूथों पर आज डाले जाएंगे वोट गोपालगंज। बिहार विधान परिषद के 03-सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव के लिए शुक्रवार को गोपालगंज जिले के 14 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक होगा। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए जिला प्रशासन ने दंडाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और सशस्त्र बलों की तैनाती की है। जिले को प्रखंडवार 14 जोन में बांटकर स्टैटिक व जोनल दंडाधिकारियों के साथ पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिले के दोनों अनुमंडलों को सुपर जोन बनाया गया है। संबंधित एसडीएम और एसडीपीओ सुपर जोनल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी के रूप में तैनात रहेंगे। जिले के सभी 14 मतदान केंद्रों पर माइक्रो ऑब्जर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.