गोपालगंज, अक्टूबर 24 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। सफियाबाद गांव में रसोई गैस सिलेंडर के रिसाव से हुई भीषण अगलगी के बाद पीड़ित परिवारों से मिलने शनिवार को बिहार सरकार के गन्ना उद्योग मंत्री संजय पासवान पहुंचे। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले आठ लोगों के परिजनों से मुलाकात कर संवेदना जताई और हरसंभव सरकारी सहायता का भरोसा दिया।  मंत्री ने कहा कि इस हादसे में कई परिवारों को अपूरणीय क्षति हुई है। दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। मृतकों और घायलों के परिजनों को हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि अगलगी में गंभीर रूप से झुलसे लोगों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: सफियाबाद गैस रिसाव कांड में प्राथमिकी दर्ज घायलों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए सरकार आवश्यक कदम उठा रह...