Gopalganj News: सड़क दुर्घटना में घायल बाइक मिस्त्री की इलाज के दौरान मौत
गोपालगंज, सितम्बर 24 -- Gopalganj News: बरौली। एक सप्ताह पूर्व एनएच 27 पर बनकट गांव के पास घटित सड़क दुर्घटना में घायल कलकलहां गांव निवासी बाइक मिस्त्री शैलेश शर्मा की मौत इलाज के दौरान गोरखपुर में मंगलवार को हो गई। बाइक मिस्त्री हाइवे पार करते समय अज्ञात वाहन की ठोकर से जख्मी हो गया था। जख्मी हालत में परिजन उनको पहले सदर अस्पताल ले गये । इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उनको गोरखपुर भेजा गया था। गोरखपुर में इलाज के दौरान ही उसकी सांसे थम गयीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.