Gopalganj News: सड़क दुर्घटना में घायल अधेड़ की मौत
गोपालगंज, अगस्त 20 -- Gopalganj News: कुचायकोट। गोपालपुर थाना क्षेत्र के राजापुर-सेमरा पथ पर गुरुवार को अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी की पहचान विक्रमपुर गांव निवासी 50 वर्षीय नंदकिशोर श्रीवास्तव के रूप में हुई है। आसपास के ग्रामीणों की मदद से उन्हें राजापुर बाजार स्थित एक निजी क्लिनिक में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। परिजन उन्हें गोरखपुर ले जा रहे थे, इसी दौरान रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। गोपालपुर थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने बताया कि घटना की सूचना परिजनों की ओर से पुलिस को नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.