Gopalganj News: संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महोत्सव आज
गोपालगंज, सितम्बर 18 -- Gopalganj News: गोपालगंज। कानू समाज के कुलदेवता संत शिरोमणि बाबा गणिनाथ महाराज की जयंती शनिवार को शहर के मनोरमा मैरेज हॉल में समारोहपूर्वक मनाई जाएगी। आयोजन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि पूजनोत्सव सुबह आठ बजे से शुरू होगा।पूजा-अर्चना के बाद दोपहर में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसमें दूसरे प्रदेशों से आने वाले कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे। महोत्सव की तैयारी में कानू समाज के पूर्व चेयरमैन रामाधार प्रसाद, मुखिया रामनारायण प्रसाद, पार्षद मिथिलेश कुमार, अमित, शैलेश कुमार, बजरंग प्रसाद, डॉ. प्रेमचंद कुमार सहित समाज के कई लोग जुटे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.