Gopalganj News: संजना हत्याकांड की निष्पक्ष जांच और दोषियों की गिरफ्तारी हो-राजद
गोपालगंज, अक्टूबर 17 -- Gopalganj News: गोपालगंज। थावे प्रखंड के खानपुर अजमत गांव में 12 वर्षीय संजना की हत्या के मामले में राजद ने निष्पक्ष जांच और दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। राजद के जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए अपनी संवेदना व्यक्त की। दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि इस जघन्य घटना को लेकर प्रशासन के वरीय अधिकारियों से बात की गई है। उन्होंने मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, घटना में संलिप्त आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने तथा स्पीडी ट्रायल के माध्यम से दोषियों को कठोर सजा दिलाने की मांग की।उन्होंने कहा कि मासूम संजना के साथ हुई दरिंदगी मानवता को शर्मसार करने वाली घटना है। जांच में किसी भी स्तर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.