गोपालगंज, सितम्बर 30 -- Gopalganj News: फुलवरिया, एक संवाददाता।मिश्रबतरहां गांव के समीप सरकारी व सार्वजनिक श्मशानघाट की जमीन पर कथित कब्जे के विरोध में बुधवार को सैकड़ों ग्रामीणों ने अंचल कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। वार्ड सदस्य संतोष यादव के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि श्मशानघाट की जमीन पर मकान का निर्माण कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि निर्माण रोकने के लिए श्रीपुर पुलिस को आवेदन दिया गया था। प्रदर्शन की सूचना पर सीओ बीरबल वरुण कुमार ने ग्रामीणों से बातचीत कर शिकायत पत्र लिया और पुलिस को मौके पर भेजकर निर्माण कार्य रुकवाया। सीओ ने सरकारी अमीन से जमीन की पैमाइश कराकर श्मशानघाट की भूमि चिन्हित कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद ग्रामीण शांत हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...