Gopalganj News: शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार घर समेत 60 लाख की संपत्ति राख
गोपालगंज, अक्टूबर 15 -- गोपालगंज में आग से भारी नुकसान Gopalganj News: गोपालगंज। बैकुंठपुर प्रखंड के सिरसा मानपुर पुराना टोला गांव में बुधवार देर शाम शॉर्ट सर्किट से लगी आग में चार घर सहित करीब साठ लाख की संपत्ति जल कर राख हो गई। घरों में रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, फर्नीचर और जरूरी कागजात और झोपड़ियों में बंधी 12 बकरियां भी जल गईं। आग की लपटें उठते ही गांव में अफरातफरी मच गई। सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम पहुंची। आग की भयावहता को देखते हुए महम्मदपुर, सिधवलिया और गोपालगंज से भी अग्निशमन वाहनों को बुलाना पड़ा। पांच वाहनों की मदद से 12 कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार देर शाम घरों में महिलाएं खाना बनाने की तैयारी में जुटी थीं। इसी दौरान सुरेन्द्र महतो के घर में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.