गोपालगंज, सितम्बर 6 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) प्रखंड के सिधारियां गांव में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन समाजसेवी संदीप पुष्पक एवं सहयोगियों के तत्वावधान किया गया, जिसमें क्षेत्र के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 51 शिक्षकों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीडीओ आयुष राज आलोक तथा विशिष्ट अतिथि सीओ उमा कुमारी ने शिक्षकों को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर बीडीओ ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव होते हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। वहीं सीओ उमा कुमारी ने कहा कि शिक्षक अपने ज्ञान और संस्कार से बच्चों का भविष्य गढ़ते हैं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: समाज निर्माण में शिक्षक की अहम भूमिकाअन्य सम्मानित व्य...