गोपालगंज, अगस्त 18 -- Gopalganj News: कुचायकोट। उत्क्रमित मध्य विद्यालय बूढ़ी के शिक्षक मनीष कुमार सिंह का मंगलवार को असामयिक निधन हो गया। वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। निधन की सूचना मिलने के बाद प्रखंड मुख्यालय में संघ के सचिव सुमित कुमार के नेतृत्व में शोकसभा आयोजित की गई। इसमें उपस्थित शिक्षकों एवं अन्य लोगों ने दिवंगत शिक्षक की आत्मा की शान्ति को लेकर दो मिनट का मौन रखा। वक्ताओं ने कहा कि मनीष कुमार सिंह एक कर्मठ और समर्पित शिक्षक थे। शोकसभा में विक्रमा चौधरी, रामचंद्र बैठा, वाल्मीकि प्रसाद सहित कई शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...