गोपालगंज, अक्टूबर 21 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के पार्टी जोन मैरेज हॉल में बुधवार को सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के एनडीए समर्थित प्रत्याशी आनंद पुष्कर के समर्थन में मतदाता संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षकों से संवाद कर प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की।  मंत्री ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं का समाधान महत्वपूर्ण है। उन्होंने शिक्षक स्थानांतरण, वित्त रहित शिक्षण संस्थानों के शिक्षकों के बकाया भुगतान, टीआरई-4 शिक्षक बहाली, लाइब्रेरियन बहाली और सातवें वेतनमान सहित विभिन्न मुद्दों का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि सरकार इन विषयों के प्रति संवेदनशील है और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत है। हालांकि, इन मुद्दों पर किसी निर्णय या समयसीमा की ...