Gopalganj News: शादी का वीडियो नहीं देने पर वीडियोग्राफर पर धोखाधड़ी का केस दर्ज
गोपालगंज, अगस्त 10 -- Gopalganj News: कटेया,एक संवाददाता। स्थानीय थाने के रसौती गांव में एक शादी समारोह में वीडियोग्राफी के बाद शादी उसका वीडियो और एल्बम आदि नहीं देने के मामले में वीडियो ग्राफर पर धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें रसौती गांव के बलिराम राय ने बताया है कि उन्होंने अपने पुत्र की शादी में इमीलिया निवासी कौशल राय से वीडियोग्राफी का सट्टा किया था। उनके द्वारा तिलक एवं विवाह समारोह दोनों की वीडियोग्राफी की गयी। सट्टा के समय दो बार में चार हजार रुपए दिए गए। इसके बाद 23 नवंबर को मोबाइल के माध्यम से 14 हजार रुपए का भुगतान किया गया। उनके द्वारा वीडियोग्राफी से संबंधित सारा काम पूरा करने के बाद भी अब तक शादी का फोटो एल्बम, सीडी एवं पेन ड्राइव नहीं दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.