गोपालगंज, अगस्त 21 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन के समीप से शुक्रवार को एक बाइक की चोरी कर ली गई। मामले में बाइक के मालिक राजन कुमार गुप्ता ने नगर थाने में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। उन्होंने पुलिस को बताया है कि उनके घर के समाने बाइक खड़ी थी। सुबह के करीब दस बजे से 12 तक के बीच में बाइक की चोरी की गई है। आवेदन मिलने के बाद नगर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू कर दी। (रिपोर्ट-अभिजीत किशोर)

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...