Gopalganj News: शहर के अलग-अलग जगहों से दो बाइक की चोरी
गोपालगंज, जुलाई 8 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के अलग-अलग जगहों से दो बाइक की अज्ञात चोरों ने चोरी कर ली। चोरी के मामले में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन करने में जुट गई है। बताया जा रहा है कि शहर के कलेक्ट्रेट परिसर में अपने निजी कार्य से आए कुचायकोट थाना क्षेत्र के हेमबरदाहा गांव निवासी शैलेश कुमार यादव की बाइक की चोरी कर ली गयी। वहीं दूसरी घटना शहर के बंजारी रोड स्थित एक होटल के समीप की है। यहां होटल में ठहरे भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव निवासी मनीष कुमार पाठक की बाइक चोरी कर ली गयी। यह भी पढ़ें- Siwan News बाइक चोरी होने के मामले में प्राथमिकी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.