गोपालगंज, अक्टूबर 18 -- Gopalganj News: मांझागढ़ । थाना क्षेत्र आदमापुर गांव में शनिवार की देर रात शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया । मेडिकल जांच में शराब पीने के पुष्टि होने पर उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। गिरफ्तार युवक आदमापुर गांव के रिशु कुमार ,रविन्द्र कुमार ,युवराज कुमार है । थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद तीनों युवकों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...