गोपालगंज, जुलाई 19 -- Gopalganj News: कुचायकोट। स्थानीय थाना क्षेत्र के बलथरी चेकपोस्ट पर रविवार को पुलिस ने एक कार से 37 लीटर शराब बरामद कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले के हैदरगंज थाना क्षेत्र के नंदलाल कपूर गांव निवासी आनंद कुमारव लच्छीपुर गांव निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने शराब और कार जब्त कर ली है। दोनों गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...