Gopalganj News: शराबी पति से तंग आ पत्नी ने बेटों संग मिल पति की ली जान, पुलिस ने खोले राज
गोपालगंज, जुलाई 12 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जादोपुर थाने के बलुआ टोला भोजली गांव में छह जुलाई को वृद्ध की सीढ़ी से गिरकर मौत नहीं हुई थी। वृद्ध के बड़े बेटे व पत्नी ने मारपीट कर उनकी हत्या की थी। शराब के नशे में अक्सर मारपीट करने से पत्नी व बेटे वृद्ध से खफा थे। जिसके कारण वे लोग हत्या की वारदात को अंजाम दिया। फिर उसे हादसे का रूप देकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश की। लेकिन इसका खुलासा जादोपुर थाने की पुलिस ने मामले की जांच के दौरान कर दिया।
घटना की जांच मामले में जादोपुर थानाध्यक्ष अनिल राम ने मृतक के दो बेटे व पत्नी समेत तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों नामजद आरोपितों गिरफ्तार भी कर लिया है। गिरफ्तार आरोपितों में मृतक प्रभु राय के बड़े बेटे सोनू राय, पत्नी मंजू देवी व छोटे बेटे राज कुम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.