Gopalganj News: विवाह निबंधन कानूनी सुरक्षा की मजबूत ढाल : सांसद डॉ. आलोक सुमन
गोपालगंज, अगस्त 2 -- Gopalganj News: गोपालगंज। सांसद डॉ. आलोक कुमार सुमन के बड़े पुत्र डॉ. अभीक सुमन एवं पुत्रवधू डॉ. सगोलसेम सिंडी को शनिवार को विवाह प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ। इस अवसर पर सांसद ने नवदंपति को बधाई देते हुए लोगों से विवाह का समय पर निबंधन कराने की अपील की। उन्होंने कहा कि विवाह प्रमाणपत्र पति-पत्नी के संबंध का कानूनी प्रमाण होने के साथ संपत्ति, पासपोर्ट, वीजा, बैंक, बीमा, सरकारी योजनाओं और उत्तराधिकार जैसे मामलों में अत्यंत आवश्यक दस्तावेज है। उन्होंने कहा कि विवाह के 90 दिनों के भीतर निबंधन कराना चाहिए, जिससे दहेज, बाल विवाह और फर्जी शादियों पर भी अंकुश लगता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.