Gopalganj News: विद्यालय का ताला तोड़कर चावल व अन्य सामान चोरी
गोपालगंज, सितम्बर 30 -- Gopalganj News: कटेया, । स्थानीय थाने के बरवा स्थित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में चोरों ने एक कमरे का ताला तोड़कर मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित चावल व अन्य सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी विद्यालय खुलने के बाद हुई। विद्यालय की प्रभारी प्रधान शिक्षिका शहनाज खातून ने थाने में दिए आवेदन में बताया है कि 28 सितंबर को वह विद्यालय पहुंची तो देखा कि कमरा संख्या चार का ताले वाली कुंडी टूटी हुई है। कमरे के अंदर रखे मध्याह्न भोजन योजना से संबंधित सामान की जांच करने पर करीब 280 किलोग्राम चावल गायब मिला। इसके अलावा चोरों ने कमरे में रखे दो ढोलक,एक पियानो, दो माइक सहित अन्य सामान भी चोरी कर लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.