गोपालगंज, जुलाई 4 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के विजयीपुर थाना क्षेत्र के भरपुरवा गांव में शुक्रवार को घर में मोटर में बिजली की सप्लाई के लिए तार जोड़ने के दौरान करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के सम्बन्ध में बताया गया है कि भरपुरवा गांव निवासी स्व. राजेश सिंह का 18 वर्षीय पुत्र अंशु सिंह अपने घर में मोटर में बिजली कनेक्शन के लिए तार जोड़ रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: अररिया: बिजली करंट की चपेट में आने से किसान की मौत, दूसरा गंभीर घटना के तुरंत बाद परिजन उसे इलाज के लिए विजयीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के ...