गोपालगंज, अक्टूबर 29 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के विजयीपुर प्रखंड के प्रमुख के रिक्त पद पर आगामी छह नवंबर को चुनाव की तिथि निर्धारित थी। इस बीच उच्च न्यायालय एवं पंचायती राज विभाग से संबंधित आदेशों के आलोक में सम्यक् समीक्षा के उपरांत यह निर्वाचन रद्द कर दिया गया है। राज्य निर्वाचन आयोग बिहार ने तत्काल प्रभाव से निर्वाचन को रद्द कर दिया है। साथ ही इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई एवं सभी संबंधित को सूचित करने का निर्देश दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...