गोपालगंज, अगस्त 31 -- Gopalganj News: थावे। स्थानीय पुलिस ने रविवार की देर शाम छापेमारी कर मारपीट के मामले में फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष विभा कुमारी ने बताया कि गिरफ्तार वारंटी थाना क्षेत्र के लोहरपट्टी गांव निवासी मिराज अली उर्फ मोहम्मद मेराज अली है। पुलिस ने उसके खिलाफ न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी की। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे सोमवार को न्यायालय में पेश करने के लिए भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...