गोपालगंज, अगस्त 22 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के थावे थाने के लछवार गांव में शुक्रवार की देर रात पूर्व के विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया। इसके बाद हमलावर उसे अधमरा समझा समीप के खेत में फेंक दिया। जख्मी युवक सचिन्द्र गिरि का बेटा आदर्श कुमार गिरि बताया गया है। इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज किया जा रहा है।

घटना का विवरण घटना के संबंध में बताया गया है कि शुक्रवार की रात आदर्श अपने घर पर खाना खाने के बाद गांव में टहलने के लिए निकला था। इस दौरान पूर्व के आपसी विवाद को लेकर गांव के कुछ लोगों ने उसे रास्ते में घेर लिया और मारपीट करने लगे। मारपीट के दौरान आदर्श के ऊपर धारदार हथियार व लाठी-डंडे से हमला उसे गंभीर रूप से जख्मी...