गोपालगंज, सितम्बर 26 -- Gopalganj News: गोपालगंज। लगातार हो रही बारिश ने शहर की सड़कों की बदहाली को और उजागर कर दिया है। बारिश के कारण कई प्रमुख सड़कों का पिच उखड़ गया है और जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। जलजमाव और कीचड़ के बीच लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। शहर से गुजरने वाले फ्लाईओवर की सड़क पर कई जगह पिच बिखर गया है। वहीं जादोपुर रोड पर दर्जनों गड्ढे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हैं। बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो रहा है। यह भी पढ़ें- Buxar News: चौसा पशु मेला के पास बक्सर-कोचस स्टेट हाइवे पर चलना दूभरबारिश के कारण शहर की सड़कें राजेंद्र बस पड़ाव, सेंट जोसेफ रोड, स्टेशन रोड, सरेया मोहल्ला समेत करीब एक दर्जन गली-मोहल्लों की सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ की ...