Gopalganj News: रेलवे स्टेशनों पर बारिश से बचाव को पर्याप्त शेड नहीं, यात्री परेशान
गोपालगंज, जुलाई 16 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले में स्थित छपरा-थावे रेलखंड के स्टेशनों पर बारिश से बचाव के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। जिससे रेलखंड पर चलने वाली ट्रेनों को पकड़ने के लिए यात्रियों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। खासकर बरसात के दिनों में सर्कुलेटिंग ऐरिया, स्टेशन पहुंच पथ पर जलजमाव होने से स्थिति अधिक खराब है। जैसे-तैसे स्टेशन पर पहुंचने पर पर्याप्त शेड की उपलब्धता नहीं होने से यात्री भिंगते हुए ट्रेन पकड़ने को मजबूर हैं। बरसात शुरू होने के बाद ऐसी स्थिति रेलखंड की गोपालगंज, मांझागढ़, रतनसराय, सिधवलिया व दिघवा दुबौली जैसे स्टेशनों पर होने से यात्री मुश्किल में हैं। दिघवा दुबौली के संजीव कुमार, संतोष पांडेय, सिधवलिया में मनोज कुमार, रतनसराय के विनोद सिंह, गोपालगंज शहर के प्रमोद पंडित, ब्रजेश कुमार सहित कई यात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.