Gopalganj News: रूपी बगही के अग्निपीड़ितों को मिली तत्काल सहायता
गोपालगंज, अक्टूबर 5 -- Gopalganj News: (पंचदेवरी से निराला ओझा की रिपोर्ट) प्रखंड के रूपी बगही गांव में रविवार की सुबह करीब 10:30 बजे लगी आग में दो आवासीय घर और एक गैर-आवासीय पलानी जलकर राख हो गई थी। अगलगी से प्रभावित गुड़िया देवी और राम अवतार भगत को सोमवार की शाम अंचल प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता राशि उपलब्ध कराई गई। अंचल पदाधिकारी उमा कुमारी ने दोनों अग्निपीड़ितों को आपदा प्रबंधन के प्रावधानों के तहत सहायता राशि मुहैया कराई। उन्होंने बताया कि अगलगी में हुए नुकसान का आकलन कराने के बाद नियमानुसार पीड़ित परिवारों को राहत राशि दी गई है। रविवार को अचानक आग लगने से गांव में अफरा-तफरी मच गई थी। ग्रामीणों के प्रयास से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक दो आवासीय घरों समेत एक पलानी जलकर राख हो चुकी थी। प्रशासन की ओर से तत्काल सहायता मिलने से पीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.