गोपालगंज, जुलाई 10 -- Gopalganj News: गोपालगंज। गुरुवार की शाम से शुक्रवार की सुबह तक रिमझिम बारिश ने नगर परिषद के मानसून पूर्व नाला सफाई और जल निकासी व्यवस्था के दावों की पोल खोल दी। बारिश के बाद ही शहर के राजेंद्र बस स्टैंड, सिनेमा रोड, आंबेडकर चौक, थाना रोड, पोस्ट ऑफिस चौक, मौनिया चौक, जंगलिया मोड़ सहित करीब एक दर्जन इलाकों में जलजमाव हो गया।      सड़कों पर घुटने तक पानी भर जाने से लोगों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई दोपहिया वाहन बीच रास्ते में बंद हो गए, जबकि दुकानों के सामने पानी भरने से कारोबार भी प्रभावित रहा। बारिश के बाद नगर परिषद की क्विक रिस्पांस टीम (क्यूआरटी) विभिन्न जलजमाव वाले इलाकों में पहुंची और नालों की सफाई कर पानी की निकासी कराई। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: घरों में घुसा बरसात का पानी, खुली ...