गोपालगंज, सितम्बर 3 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l जन्माष्टमी के अवसर पर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में शुक्रवार को धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बच्चों ने भगवान श्रीकृष्ण और राधा की वेशभूषा धारण किया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुति ने विद्यालय परिसर में उत्सव का माहौल बना दिया। नवसृजित प्राथमिक विद्यालय शहाबुद्दीन टोला, प्राथमिक विद्यालय सुदा साह के टोला सहित अन्य विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने राधा-कृष्ण का रूप धारण कर जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं। शिक्षकों ने बच्चों को भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके आदर्शों और प्रेम-सद्भाव के संदेश के संबंध में भी जानकारी दी। यह भी पढ़ें- Jamshedpur News: जमशेदपुर के स्कूलों में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, नन्हे बच्चों ने दी प्रस्तुतियां यह भी पढ़ें- Vikasnag...