गोपालगंज, जुलाई 15 -- Gopalganj News: पंचदेवरी प्रखंड के राजकीय डिग्री महाविद्यालय, जमुनहां का बुधवार को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन किया। इसके साथ ही महाविद्यालय में स्नातक सत्र की विधिवत शुरुआत हुई। फिलहाल महाविद्यालय का संचालन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जमुनहां के परिसर से किया जाएगा। यह भी पढ़ें- भोजपुर के चार प्रखंडों में खुले राजकीय डिग्री कॉलेजों का शुभारंभ, स्नातक की पढ़ाई शुरूउद्घाटन समारोह में स्वागत कार्यक्रम उद्घाटन के बाद आयोजित ओरिएंटेशन सह सत्रारंभ कार्यक्रम में नव नामांकित छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया। उन्हें महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, विभिन्न पाठ्यक्रमों, क्रेडिट सिस्टम एवं उच्च शिक्षा से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं। मुख्यमंत्री के संबोधन का एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ...