गोपालगंज, जुलाई 27 -- Gopalganj News: पंचदेवरी। यूरिया की कीमत को लेकर उत्पन्न समस्या के समाधान के लिए पंचदेवरी प्रखंड प्रमुख प्रभाकर राय ने सोमवार को प्रखंड सभागार में प्रखंड क्षेत्र के खुदरा उर्वरक विक्रेताओं के साथ बैठक की।

बैठक का उद्देश्य बैठक में दुकानदारों ने यूरिया की आपूर्ति और कीमत को लेकर अपनी समस्याएं प्रमुख के सामने रखीं। दुकानदारों ने बताया कि उन्हें थोक विक्रेताओं से यूरिया 280 रुपये प्रति बोरा की दर से मिल रहा है। इसके अलावा रेक प्वाइंट से दुकान तक पहुंचाने के नाम पर प्रति बोरा 30 से 42 रुपये तक अतिरिक्त भाड़ा लिया जा रहा है। दुकानदारों ने यह भी आरोप लगाया कि यूरिया के प्रत्येक बोरे के साथ जिंक, सल्फर, कैल्शियम और माइकोराइजा जैसे अन्य उत्पाद दो से तीन किलोग्राम तक जबरन दिए जा रहे हैं।

उपाय की मांग ऐसे में कृषि विभाग के न...