Gopalganj News: युवक पर चाकू से हमला मामले में दो गिरफ्तार
गोपालगंज, जुलाई 15 -- Gopalganj News: मांझागढ़ l एक संवाददाता स्थानीय थाना क्षेत्र के लोहजीरा गांव में गत 22 जून को शादी समारोह से लौट रहे एक युवक पर कुछ लोगों ने घेरकर चाकू से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार मांझागढ़ थाना क्षेत्र के उमर मठिया गांव के राहुल कुमार यादव ने मांझागढ़ थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। जिसमें लोहजीरा गांव के विट्टू कुमार, अंकित कुमार, सीटू कुमार, पिंटू कुमार, सचिन कुमार सहित सात लोगों को नामजद आरोपित बनाया है। आवेदन में आरोप लगाया है कि लोहजीरा गांव में एक शादी समारोह से लौटने के दौरान आरोपितों ने रास्ते में घेरकर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। थानाध्यक्ष निरंजन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.