गोपालगंज, जुलाई 6 -- Gopalganj News: बरौली। इन दिनों गर्मी और हल्की बारिश होने पर ऊमस के कारण लोग काफी संख्या में बीमार पड़ने लगे हैं। मौसम में आये परिवर्तन से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ा हैं। इन दिनों सर्दी, खांसी, बुखार, वायरल संक्रमण, गले में संक्रमण, उल्टी-दस्त, डायरिया और पेट संबंधी बीमारियों के मरीजों में तेजी से इजाफा हो रहा है। सबसे ज्यादा बच्चे और बुजुर्ग इसकी चपेट में आ रहे हैं। कई परिवारों में एक साथ दो से तीन सदस्य बीमार पड़ रहे हैं। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल के आउटडोर में सुबह से ही मरीजों की लंबी कतार लग रही है। पहले रोजना जहां सौ से सवा सौ मरीज आउटडोर में इलाज कराने आते थे। वहीं अब ओपीडी में 100 से 150 मरीज आ रहे हैं। सोमवार को स्थानीय सीएचसी अस्पताल में विभिन्न रोगों के करीब 144 मरीज इलाज कराने...