Gopalganj News: मौनिया चौक के समीप पिता-पुत्र को पीटा
गोपालगंज, अक्टूबर 11 -- Gopalganj News: गोपालगंज। शहर के मौनिया चौक के समीप पिता-पुत्र को मारपीट कर जख्मी कर दिया गया। जख्मी कुचायकोट थाने के बेलवां गांव के निवासी परमानंद प्रसाद ने मामले में नगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उसने बताया है कि वह असम के ग्वालपाड़ा जिले के लखीपुर थाने के लखीपुर में रहता है। 28 सितंबर को वह असम से कोर्ट में जमानत की सुनवाई पर बेटे के साथ आया था। इस दौरान उनके साथ मारपीट की गई। मामले में राजेश सोनी समेत दो नामजद व 15-20 अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। पीड़ित ने मारपीट के दौरान गले से सोने की चेन भी छीन लेने का आरोप लगाया है। यह भी पढ़ें- Gopalganj News: मौनिया चौक के समीप पिता-पुत्र को पीटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.