गोपालगंज, अगस्त 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। मॉडल सदर अस्पताल में दूसरी मंजिल पर स्थित महिला वार्ड से शनिवार की शाम डॉक्टर से दिखाकर लिफ्ट से नीचे उतरने के दौरान एक प्रसव पीड़िता, तीन छोटे बच्चे व चार महिलाएं बिजली गायब होने से फंस गउ। बीच रास्ते में लिफ्ट के बंद हो जाने के बाद उसके अंदर मौजूद प्रसव पीड़िता समेत आठ लोगों की करीब 20 मिनट तक सांसे अटकीं रहीं। लिफ्ट के भीतर घूटन होने से सभी महिलाएं चिल्लाने लगीं। बाद में सूचना मिलने के बाद लाइन मैन मौके पर पहुंचा और चाबी से लिफ्ट को खोलकर अंदर फंसे तीन बच्चों समेत आठ महिलाओं को बाहर निकाला। इसके बाद उनलोगों ने राहत की सांस ली। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शहर के सरेया वार्ड नंबर दो मोहल्ले के अरविन्द यादव की पत्नी रिंकू देवी को प्रसव पीड़ा हुई थी। उसे मॉडल सदर अस्पताल के महिला वार्...