Gopalganj News: मॉडल सदर अस्पताल गोपालगंज का निरीक्षण कर दिए निर्देश
गोपालगंज, जुलाई 9 -- Gopalganj News: गोपालगंज। डीएम समीर सौरभ के निर्देश पर गुरुवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अनिल कुमार ने शहर स्थित मॉडल सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड, दवा की उपलब्धता, एक्स-रे, ब्लड बैंक, रजिस्ट्रेशन काउंटर, डॉक्टर की उपस्थिति पंजी की जांच की। साथ ही साफ सफाई से लेकर और मरीज को मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। जिला भू-अर्जन पदाधिकारी ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मरीजों को सरकार से मिलने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बेवजह मरीजों को रेफर नहीं करें। निरीक्षण के दौरान डीएस, अस्पताल प्रबंधक सहित अन्य कर्मी रहे मौजूद। रिपोर्ट:- त्रिलोकी नाथ श्रीवास्तव यह भी पढ़ें- Gopalganj News: डीआरडीए निदेशक ने पंचदेवरी सीएचसी का किया औचक निरीक्षण
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.