गोपालगंज, अक्टूबर 17 -- दुर्गापूजा मेले में शहर की रौनक Gopalganj News: गोपालगंज। कहीं गोलगप्पे के ठेले पर चटखारे लेते लोग, कहीं गर्म तेल में छनते समोसे-पकौड़े, तो कहीं खिलौनों की दुकान पर मनपसंद सामान के लिए मचलते बच्चे। दुर्गापूजा के मेले में शहर की सड़कें उत्साह और उल्लास से सराबोर हैं। शाम ढलते ही रंग-बिरंगी रोशनी से सजी दुकानों के बीच लोगों की आवाजाही बढ़ जा रही है। दुकानदारों की आवाजें, बच्चों की किलकारियां और चाट-जलेबी की खुशबू मिलकर मेले के माहौल को जीवंत बना रही हैं। माता के दर्शन के बाद परिवार के साथ निकले लोग खरीदारी और खानपान का आनंद ले रहे हैं।              शहर के अरार मोड़ से अंबेडकर चौक, स्टेशन रोड, पुरानी रोड, बंजारी रोड, जादोपुर रोड और चंद्रगोखुला रोड तक मेले की रौनक बिखरी है। प्रमुख चौराहों और पूजा पंडालों के आसपास 500 स...