Gopalganj News: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत आज आएंगे हथुआ
गोपालगंज, अक्टूबर 29 -- Gopalganj News: हथुआ,एक संवाददाता बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत शुक्रवार को अपने पैतृक आवास हथुआ प्रखंड के भरतपुरा गांव आएंगे। वह अपनी चचेरी भाभी नीलम देवी के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। परिजनों के अनुसार नीलम देवी लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित थीं। बुधवार को उनका निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव भरतपुरा में ही किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए उनके चचेरे भाई और राज्य कर विभाग के डिप्टी कमिश्नर समीर परिमल ने बताया कि मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत शुक्रवार को गांव पहुंचेंगे और अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होंगे। नीलम देवी के निधन से गांव में शोक की लहर है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.