गोपालगंज, अगस्त 25 -- Gopalganj News: गोपालगंज। जिले के मीरगंज थाने के भागीरथी गांव में मंगलवार को सांप के काटने से एक महिला की मौत हो गई। मृतका कमलेश यादव की 25 वर्षीय पत्नी अंजलि देवी थी। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मंगलवार को अंजलि देवी अपने घर के सामने सूखने के लिए डाले गए कपड़े को उतारने के लिए गई थी। वह कपड़ा अभी उतार ही रही थी कि एक जहरीले सांप ने उसे डस लिया।

घटना का विवरण सांप के काटने के बाद महिला अचेत हो गई। घटना की सूचना जैसे ही परिजनों को लगी कि वे आनन-फानन में महिला को उठाकर इलाज के लिए लेकर हथुआ अनुमंडलीय अस्पताल में गए। प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखकर बेहतर इलाज के लिए उसे मॉडल सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे वहां लेकर मॉडल सदर अस्पताल में आ ही रहे थे कि उसकी रास्ते म...