गोपालगंज, अक्टूबर 15 -- Gopalganj News: गोपालगंज। दुर्गा पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन सतर्क है। गुरुवार को डीएम समीर सौरभ और एसपी विनय तिवारी ने हथुआ अनुमंडल के मीरगंज स्थित मरछिया चौक और हथुआ मोड़ के प्रमुख पूजा पंडालों का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, विद्युत व्यवस्था और श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन का जायजा लिया।                 डीएम और एसपी ने पूजा समितियों को अग्निशमन के पर्याप्त इंतजाम करने तथा प्रवेश और निकास द्वार व्यवस्थित रखने का निर्देश दिया। भीड़ नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त स्वयंसेवकों की तैनाती और आयोजकों व स्वयंसेवकों को पहचान पत्र उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया। यह भी पढ़ें- Begusarai News: साम्प्रदायिक भावना को आहत करने वाले पोस्टर व कार्टून पर रोक ...