गोपालगंज, अगस्त 12 -- Gopalganj News: बैकुंठपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में बुधवार को हुईं मारपीट की विभिन्न घटनाओं में कुल 12 लोग जख्मी हो गए। जिसमें मठिया गांव में हुई मारपीट में कृष्ण कुमार, उमेश साह, ममता कुमारी, धनपति देवी, कमलावती देवी एवं निशा कुमारी जख्मी हो गए। चांदपुर गांव में हुई मारपीट में रेणू देवी व हमीदपुर गांव में हुई मारपीट में अंगद कुमार जख्मी हो गए। जबकि, दयागिरि के टोला गांव में हुई मारपीट में अफजल अली, अरमान अली, शहनाज खातून एवं आयशा खातून जख्मी हो गए। इन्हें इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।

चोरी के मामले में प्राथमिकी बैकुंठपुर। स्थानीय थाने के गम्हारी गांव के समीप ढाई किलोमीटर बिजली तार चोरी के मामले में बुधवार को अभियंता राकेश कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। जिसमें लाखों रुपए मूल्य की बिजली तार का नुकसान होन...