गोपालगंज, नवम्बर 10 -- Gopalganj News: भोरे।एक संवाददाता स्थानीय थाने के बंतरिया जगदीश गांव में नाली की मेढ़ी बांधने के विवाद में मारपीटकर एक शख्स का सिर फोड़ दिया गया। मामले में गांव के ही पिता पुत्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि गांव के दीनानाथ भगत अपने घर के पास नाली की मेढ़ी बांध रहे थे। इसी दौरान गांव के ही रामाशंकर सिंह और सतेंद्र सिंह वहां पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे। ​विरोध करने पर लाठी, लोहे के रॉड और कुदाल से जानलेवा हमला कर दिया गया। जिससे उनका सिर फूट गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...