Gopalganj News: मां कात्यायनी की आराधना कर भक्तों ने मांगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
गोपालगंज, अक्टूबर 16 -- नवरात्र में मां कात्यायनी की पूजा और दीपदान Gopalganj News: गोपालगंज। शारदीय नवरात्र की षष्ठी तिथि पर शुक्रवार को देवी के छठे स्वरूप मां कात्यायनी की आराधना में श्रद्धालु लीन रहे। श्रद्धालुओं ने देवी मंदिरों, पंडाल और घर आंगन में माता रानी की विधि विधान से पूजन सुख्-समृद्धि के आशीर्वाद की कामना की। जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में सुबह से ही दर्शन-पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी। थावे दुर्गा मंदिर, नकटो देवी मंदिर, लाछवार, जलालपुर और घोड़ाघाट देवी मंदिर में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मंगलमय जीवन की कामना की। थावे दुर्गा मंदिर में सुबह चार बजे प्रधान पूजा और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए पट खोला गया। हाथों में फूल, प्रसाद और लाल चुनरी लिए भक्त कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार करते रहे। महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.